Home KORBA कटघोरा के मुरली होटल के सांभर में मिला कीड़ा, ग्राहकों ने छोड़ा...

कटघोरा के मुरली होटल के सांभर में मिला कीड़ा, ग्राहकों ने छोड़ा खाना, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

0
22

कोरबा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कटघोरा के मुरली होटल में परोसे गए सांभर में कीड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। ग्राहकों ने जब होटल कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी, तो स्टाफ ने भी सांभर में कीड़ा होने की बात स्वीकार की।

घटना आज सुबह की बताई जा रही है। सांभर में कीड़ा मिलने के बाद ग्राहकों ने खाना छोड़ दिया और होटल से बाहर निकल गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एनटीपीसी स्थित लक्ष्मी डेयरी के सांभर-बड़ा में भी कीड़े मिलने की शिकायत सामने आई थी, जिसके बाद खाद्य विभाग ने कार्रवाई की थी।लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से होटल और खाद्य प्रतिष्ठानों में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।वहीं वायरल वीडियो सामने आने के बाद खाद्य विभाग ने जल्द कार्रवाई करने की बात कही है।

अब सवाल यह है कि आखिर बार-बार ऐसी लापरवाही क्यों सामने आ रही है और मुरली होटल पर खाद्य विभाग कब तक कार्रवाई करता है।

error: Content is protected !!