Home Uncategorized जांजगीर में जाम से मिलेगी राहत! सड़क किनारे अतिक्रमण पर प्रशासन का...

जांजगीर में जाम से मिलेगी राहत! सड़क किनारे अतिक्रमण पर प्रशासन का शिकंजा

0
3

Acn18. Com.जांजगीर-चांपा भरत सिंह चौहान

शहर में बढ़ती यातायात समस्या और आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने प्रशासन ने कमर कस ली है। BTI चौक से कलेक्ट्रेट तिराहा तक प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका और PWD की संयुक्त टीम ने सड़क का सर्वे कर सीमांकन किया है।

निर्माणाधीन डिवाइडर के दोनों ओर 12-12 मीटर सड़क की चौड़ाई निर्धारित कर मार्किंग की गई है। वहीं सड़क किनारे दुकान लगाने वाले व्यापारियों को बोर्ड, फ्लेक्स और बैनर हटाने के साथ सड़क पर सामान नहीं फैलाने की हिदायत दी गई है।

इसके अलावा पार्किंग स्थल भी चिन्हांकित किए गए हैं। सड़क को संकरा कर रहे बिजली के खंभों को शिफ्ट करने पर भी विचार किया जा रहा है।

प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि निर्धारित पार्किंग के बाहर वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।

अब प्रशासन की इस सख्ती से जांजगीर शहर को जाम से कितनी राहत मिलती है, यह देखना होगा।

error: Content is protected !!