Home KORBA हरदीबाजार में सरपंच की उपेक्षा से भड़के उपसरपंच-पंच, भूमिपूजन का निमंत्रण नहीं...

हरदीबाजार में सरपंच की उपेक्षा से भड़के उपसरपंच-पंच, भूमिपूजन का निमंत्रण नहीं मिलने पर खोला मोर्चा

0
7

Acn18. Com. विनोद उपाध्याय.कोरबा जिले के हरदीबाजार ग्राम पंचायत में सरपंच और पंचों के बीच विवाद सामने आया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में उपसरपंच सहित सभी पंचों को निमंत्रण नहीं दिए जाने से पंचायत में भारी नाराजगी है। नाराज उपसरपंच और पंचों ने एकजुट होकर सरपंच के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

दरअसल, एसईसीएल दीपका प्रबंधन द्वारा हरदीबाजार में करीब 85 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार को एसईसीएल के महाप्रबंधक शरद तिवारी ने नेवसा रोड पर लीलागर नदी के समीप भवन का भूमिपूजन किया।

 

इस कार्यक्रम में सरपंच लोकेश्वर कंवर सहित कुछ जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, लेकिन उपसरपंच और पंचों को इसकी सूचना तक नहीं दी गई। पंचों का आरोप है कि उन्होंने सरपंच को फोन भी किया, लेकिन न तो फोन उठाया गया और न ही वापस कॉल किया गया।

 

इस अनदेखी से नाराज उपसरपंच रेखा जायसवाल सहित सभी पंचों ने मीडिया के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास कार्यों में सभी जनप्रतिनिधियों की भागीदारी जरूरी है, लेकिन उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। पंचों ने चेतावनी दी है कि सरपंच का रवैया नहीं बदला तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।

error: Content is protected !!