Home Uncategorized बिलासपुर के रिवर व्यू में दीपावली की रात हुड़दंग मचाने वाले 4...

बिलासपुर के रिवर व्यू में दीपावली की रात हुड़दंग मचाने वाले 4 युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल

0
9

Acn18. Com.एंकर / दीपावली की रात हुड़दंग मचाने वाले युवकों पर बिलासपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने और हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिवर व्यू का है। जानकारी के मुताबिक दीपावली की रात यहां कुछ युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया था, जिससे इलाके में अशांति का माहौल बन गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान धन्नू दांडे, सूरज कश्यप, साहिल यादव और अमित यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।

दीपावली जैसे त्योहार पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से साफ संदेश है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

error: Content is protected !!