Home KORBA विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप: विपक्षी पार्षदों ने कलेक्टर को सौंपा...

विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप: विपक्षी पार्षदों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बिना टेंडर काम पूर्ण करने पर जाँच की माँग

0
6

Acn18.com/नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा में जनहित कार्यों और विकास योजनाओं में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का गंभीर मामला सामने आया है। विपक्षी पार्षदों ने आरोप लगाया है कि भाजपा समर्थित पार्षदों के वार्डों में नियमों को ताक पर रखकर बिना टेंडर के ही निर्माण कार्य पूरे कर लिए गए हैं, जबकि कांग्रेस पार्षदों के वार्डों के कार्यों को पिछले एक साल से केवल ‘टेंडर प्रक्रिया’ का हवाला देकर अटकाया जा रहा है।

p4

​इस गंभीर मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एडिशनल कलेक्टर से भेंट की और पूरे मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जाँच कराकर दोषी अधिकारियों, फर्मों और संबंधित लोगों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है।
​
​ज्ञापन सौंपने के दौरान नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास, पार्षद तेजप्रताप सिंह, राजकुमार मिश्रा, राकेश अग्रवाल, संदीप डहरिया, शाहिद कुजूर और हेमंत शहानी ने संयुक्त रूप से कहा कि जब से बाँकी मोंगरा नगर पालिका अस्तित्व में आई है, तब से यहाँ विकास कार्यों को लेकर लगातार अनियमितताएँ और समस्याएँ बनी हुई हैं।
​उन्होंने हालिया घटना का जिक्र करते हुए बताया किकरीब 10 महीने पहले बीटी सड़क निर्माण का टेंडर जारी किया गया था। 10 महीने बीतने के बाद उस टेंडर को अचानक रद्द कर नया टेंडर जारी किया गया, जिसकी टेंडर खुलने की तिथि 19 नवंबर 2026 तय की गई है। कांग्रेस पार्षदों को यह कहकर टरकाया जाता रहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही काम होगा।
​नियमों की अनदेखी और बिना टेंडर कार्य पूर्ण: हैरानी की बात यह है कि अभी नया टेंडर खुला भी नहीं है और नियत तिथि आने से पहले ही संबंधित स्थल पर भूमिपूजन कर निर्माण कार्य को पूरी तरह से पूर्ण भी कर लिया गया है।
पार्षदों ने आरोप लगाया कि यह सारे नियम-कानून केवल इसलिए ताक पर रख दिए गए क्योंकि वह वार्ड बीजेपी पार्षद का है। इसके विपरीत, कांग्रेसी पार्षद अपने वार्डों में विकास कार्यों के लिए आज-कल का इंतज़ार करते रह जाते हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन मिलता है।

​प्रतिनिधिमंडल ने ज़िलाधीश महोदय से विनम्र आग्रह किया है कि:
​इस पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच कराई जाए।
​बिना टेंडर के कार्य पूर्ण करने वाली फर्म की भूमिका की जाँच हो।
​​अनधिकृत रूप से कार्य करवाने वाले लोगों के ऊपर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि जनता के बीच जनहित के कार्यों में राजनीतिक भेदभाव को रोका जा सके।
​इस अवसर पर प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास, पार्षद तेजप्रताप सिंह, राजकुमार मिश्रा, राकेश अग्रवाल, संदीप डहरिया, शाहिद कुजूर और हेमंत शहानी उपस्थित रहे।
​

error: Content is protected !!