Acn18. Com. बिलासपुर के व्यापार विहार इलाके में चोरी का मामला सामने आया है, जहां एक बैंक में लगे 11 एसी के आउटर से कॉपर चोरी कर लिया गया। शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के व्यापार विहार का है। यहां एक बैंक में लगे 11 एयर कंडीशनर के आउटर से कॉपर चोरी होने की शिकायत पुलिस को मिली थी। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है।फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है। शहर के व्यस्त कारोबारी इलाके में हुई इस चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।





