Home KORBA कोरबा के ग्राम सतरेंगा में जिया रानी गम्मत कार्यक्रम के दौरान चाकूबाजी,...

कोरबा के ग्राम सतरेंगा में जिया रानी गम्मत कार्यक्रम के दौरान चाकूबाजी, युवक के गले पर हमला कर आरोपी फरार, हालत गंभीर

0
12

Acn18. Com.कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। ग्राम सतरेग में आयोजित जिया रानी गम्मत पार्टी के कार्यक्रम में देर रात करीब 2 बजे एक अज्ञात युवक ने राजेश कंवर के गले पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग शराब के नशे में थे। इसी बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक अज्ञात युवक ने राजेश कंवर के गले पर चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची लेमरू थाना पुलिस के कर्मचारियों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया.फिलहाल हमलावर की पहचान और हमले की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि इस चाकूबाजी के आरोपी तक पुलिस कब पहुंचती है।

error: Content is protected !!