
छत्तीसगढ़ शासन ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के सरकारी कार्यालयों के लिए घोषित स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। देवउठनी एकादशी पर अवकाश रहेगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के सरकारी कार्यालयों के लिए घोषित स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। अब गोवर्धन पूजा के दिन 9 नवंबर को मिलने वाली स्थानीय छुट्टी के स्थान पर 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी पर अवकाश रहेगा।छत्तीसगढ़ समाचार
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
सामान्य प्रशासन विभाग ने 3 नवंबर 2026 को जारी आदेश में पहले से घोषित अवकाश की तारीख संशोधित की है। पूर्व में 9 नवंबर, सोमवार को गोवर्धन पूजा (दीपावली का दूसरा दिन) के अवसर पर स्थानीय अवकाश निर्धारित किया गया था। अब इसकी जगह 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी का अवकाश घोषित किया गया है।
बैंक और कोषालय को नहीं मिलेगी छुट्टी
यह संशोधित आदेश रायपुर शहर और नवा रायपुर अटल नगर स्थित सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर लागू होगा। हालांकि, बैंक, कोषालय और उपकोषालय इस स्थानीय अवकाश के दायरे से बाहर रहेंगे। इस बदलाव के बाद संबंधित सरकारी कार्यालयों मे 9 नवंबर को स्थानीय अवकाश नहीं रहेगा, जबकि 20 नवंबर को छुट्टी रहेगी।





