Home KORBA कोरबा में बड़ी चोरी: कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर का गेट तोड़कर चोर ले...

कोरबा में बड़ी चोरी: कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर का गेट तोड़कर चोर ले उड़े दान पेटी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

0
3

कोरबा / सिविल लाइन:छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोसाबाड़ी स्थित श्री हनुमान मंदिर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर का लकड़ी का गेट तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखी माता जी की दान पेटी (दान पात्र) चुराकर ले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और आरोपियों की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

मंदिर के पुजारी सौरभ मिश्रा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जब वे सुबह मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मंदिर के भीतर का सारा सामान इधर-उधर अव्यवस्थित पड़ा था। पुजारी के अनुसार, मंदिर के लेफ्ट साइड में लगा लकड़ी का गेट खुला हुआ था।

चोरों ने मंदिर के भीतर घुसकर जमकर तोड़फोड़ और सामान अस्त-व्यस्त किया। इसके बाद वे हनुमान जी के मंदिर परिसर में रखी माता जी की दान पेटी को ही पार कर ले गए। बताया जा रहा है कि दान पेटी में काफी लंबे समय से श्रद्धालुओं द्वारा दी गई दान राशि जमा थी, जिसे चोरों ने अपना निशाना बनाया है।

पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कवायद

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंदिर परिसर के मुख्य भाग में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं, जिसके चलते चोरों का सीधा सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

हालांकि, आरोपियों तक पहुंचने के लिए अब पुलिस मंदिर के आसपास के रास्तों, चौराहों और अन्य कमर्शियल प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

error: Content is protected !!