Home KORBA सरकारी छुट्टी की तारीख बदली : गोवर्धन पूजा के बदले अब देवउठनी...

सरकारी छुट्टी की तारीख बदली : गोवर्धन पूजा के बदले अब देवउठनी एकादशी पर रहेगा स्थानीय अवकाश

0
9

chutti 2026 11 03 034125 Screenshot 2026 11 03 16 12 50 42 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

छत्तीसगढ़ शासन ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के सरकारी कार्यालयों के लिए घोषित स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। देवउठनी एकादशी पर अवकाश रहेगा।

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के सरकारी कार्यालयों के लिए घोषित स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। अब गोवर्धन पूजा के दिन 9 नवंबर को मिलने वाली स्थानीय छुट्टी के स्थान पर 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी पर अवकाश रहेगा।छत्तीसगढ़ समाचार

 

 

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग ने 3 नवंबर 2026 को जारी आदेश में पहले से घोषित अवकाश की तारीख संशोधित की है। पूर्व में 9 नवंबर, सोमवार को गोवर्धन पूजा (दीपावली का दूसरा दिन) के अवसर पर स्थानीय अवकाश निर्धारित किया गया था। अब इसकी जगह 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी का अवकाश घोषित किया गया है।

 

 

बैंक और कोषालय को नहीं मिलेगी छुट्टी

 

यह संशोधित आदेश रायपुर शहर और नवा रायपुर अटल नगर स्थित सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर लागू होगा। हालांकि, बैंक, कोषालय और उपकोषालय इस स्थानीय अवकाश के दायरे से बाहर रहेंगे। इस बदलाव के बाद संबंधित सरकारी कार्यालयों मे 9 नवंबर को स्थानीय अवकाश नहीं रहेगा, जबकि 20 नवंबर को छुट्टी रहेगी।

error: Content is protected !!