Acn18. Com.जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान
जांजगीर-चांपा जिले में जियो कंपनी का सुपरवाइजर बनकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां किराये पर लेने और फिर उन्हें दूसरे व्यक्ति को बेचकर करीब 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। बलौदा पुलिस ने इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, ग्राम खिसोरा निवासी विमलेश कुमार अहिर को आरोपियों ने जियो कंपनी का सुपरवाइजर बताकर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां किराये पर लेने का झांसा दिया। दोनों ट्रैक्टरों का 30-30 हजार रुपये मासिक किराया देने की बात कहकर वाहन ले गए, लेकिन बाद में उन्हें बिलासपुर जिले के एक व्यक्ति को करीब 2 लाख रुपये में बेच दिया।
इस मामले में पुलिस पहले ही सन्नी लाल पाटले और राहुल कुमार खाण्डे को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं फरार आरोपी अब्दुल गफूर खान को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।





