Acn18. Com.जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान
जांजगीर-चांपा जिले में 30 वर्षीय प्रसूता की मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। ग्राम खोखरा निवासी बृहस्पति कल्याण की मौत को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने स्वास्थ्य विभाग और निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मोर्चा खोल दिया है।
पार्टी ने सेवा सदन हॉस्पिटल चांपा सहित अन्य निजी अस्पतालों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री, श्रम एवं रोजगार मंत्री और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जांजगीर के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन के जरिए प्रसूता की मौत की जिम्मेदारी तय करने और दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग उठाई गई है।
इसके साथ ही जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और ईएसआईसी अस्पताल की स्थापना की मांग भी की गई है। अब बड़ा सवाल यह है कि प्रसूता की मौत के इस गंभीर मामले में स्वास्थ्य विभाग कब जांच शुरू करता है और पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलता है।





