Home Uncategorized जन्मदिन के जश्न में बवाल, कुटुंब न्यायालय के जज और परिवार से...

जन्मदिन के जश्न में बवाल, कुटुंब न्यायालय के जज और परिवार से मारपीट, प्रॉपर्टी डीलर समेत साथियों पर FIR. Video

0
6

Acn18. Com.बिलासपुर में जन्मदिन के जश्न के दौरान जमकर हंगामा हो गया। ढोल-नगाड़े और पटाखे बजाने से मना करना कुटुंब न्यायालय के एक जज और उनके परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर अभय बरुआ और उसके साथियों ने जज, उनकी पत्नी, साले और परिवार की महिलाओं के साथ घेरकर मारपीट की। मामले में सरकंडा पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना 31 अक्टूबर की रात राजकिशोर नगर के जूनियर एमआईजी क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि जन्मदिन का जश्न मना रहे लोगों द्वारा देर रात ढोल-नगाड़े और पटाखे बजाए जा रहे थे। इस पर जज और उनके परिवार ने आपत्ति जताई। आरोप है कि इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और प्रॉपर्टी डीलर अभय बरुआ व उसके साथियों ने जज और उनके परिजनों को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में जज की शर्ट के बटन टूट गए, वहीं उनकी पत्नी और साले का चश्मा भी छीनने का आरोप है।

घटना के बाद मामला सरकंडा थाने पहुंचा। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर अभय बरुआ और उसके साथियों सहित दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे विवाद की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल में जुटी है।

error: Content is protected !!