Home छत्तीसगढ़ पुलिस अधिकारियों के तबादले से कोरबा भी प्रभावित: कटघोरा ASP नीतीश ठाकुर...

पुलिस अधिकारियों के तबादले से कोरबा भी प्रभावित: कटघोरा ASP नीतीश ठाकुर का बेमेतरा ट्रांसफर, देखिए पूरी सूची

0
10

Acn18.comरायपुर/कोरबा: छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। गृह विभाग मंत्रालय (महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर) द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 33 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है।

​इस प्रशासनिक फेरबदल का असर कोरबा जिले पर भी पड़ा है। कोरबा जिले के कटघोरा में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नीतीश कुमार ठाकुर का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब जिला बेमेतरा का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

​वहीं बिलासपुर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे को कटघोरा (जिला कोरबा) का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कोरबा एसपी कार्यालय में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) देवेंद्र कुमार सिंह का तबादला उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) जिला सरगुजा के पद पर किया गया

Screenshot 2026 10 31 111343

Screenshot 2026 10 31 111403

Screenshot 2026 10 31 111422

error: Content is protected !!