Home KORBA कोरबा के कस्तूरबा छात्रावास में निकला 5 फीट का कोबरा, मचा हड़कंप!...

कोरबा के कस्तूरबा छात्रावास में निकला 5 फीट का कोबरा, मचा हड़कंप! जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस।video

0
2

Acn18. Com.कोरबा के कस्तूरबा छात्रावास में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब परिसर में करीब पांच फीट लंबा कोबरा सांप दिखाई दिया। गनीमत रही कि समय रहते रेस्क्यू टीम को सूचना दे दी गई।छात्रावास में पुनर्निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान मजदूरों की नजर अचानक कोबरा पर पड़ी। जहरीले सांप को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। तत्काल उमेश राठौर ने वन विभाग और नोवा नेचर के सदस्य जितेंद्र सारथी को सूचना दी।

सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के बाद छात्रावास के बच्चों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं, उसे मारने की कोशिश न करें और सुरक्षित दूरी बनाकर प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें। सतर्कता ही इंसान और वन्यजीव, दोनों की सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय है।

error: Content is protected !!