Home Uncategorized दल्हा पहाड़ में विकास या अनियमितता? वॉच टावर से वाहन शुल्क तक...

दल्हा पहाड़ में विकास या अनियमितता? वॉच टावर से वाहन शुल्क तक उठे सवाल. Video

0
8

Acn18. Com. जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान

जांजगीर-चांपा के प्रसिद्ध दल्हा पहाड़ में विकास कार्यों की गुणवत्ता और वाहन शुल्क की वसूली पर सवाल उठने लगे हैं। कहीं निर्माण कार्यों में कथित अनियमितता के आरोप हैं, तो कहीं बिना स्पष्ट सूचना बोर्ड के शुल्क वसूली को लेकर पर्यटक नाराज हैं।

अकलतरा जनपद क्षेत्र का दल्हा पहाड़ प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। लेकिन यहां तालाब गहरीकरण में कथित अनियमितता, काम की धीमी गति और निर्माणाधीन वॉच टावर की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मांग है कि पर्यटकों की सुरक्षा के लिए निर्माण कार्यों की तकनीकी जांच कराई जाए।

 

वहीं, वाहन शुल्क की वसूली को लेकर भी पारदर्शिता की मांग उठ रही है। सवाल है कि शुल्क किस आदेश के तहत लिया जा रहा है, दरें क्या हैं और वसूली की राशि कहां खर्च हो रही है?

अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इन शिकायतों की जांच कराते हैं या दल्हा पहाड़ में विकास कार्यों और शुल्क वसूली पर उठते सवाल यूं ही बने रहेंगे।

error: Content is protected !!