Home Uncategorized धान खरीदी से पहले किसानों का प्रदर्शन, डिजिटल सर्वे और पीवी एप...

धान खरीदी से पहले किसानों का प्रदर्शन, डिजिटल सर्वे और पीवी एप की अनिवार्यता खत्म करने की मांग. Video

0
5

Acn18. Com. भरत सिंह चौहान जांजगीर चाम्पा 

धान खरीदी शुरू होने से पहले जांजगीर में किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कृषक चेतना मंच ने डिजिटल क्रॉप सर्वे और पीवी एप की अनिवार्यता खत्म करने समेत कई मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के बाद किसानों ने रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंच मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि डिजिटल सर्वे के जरिए धान का रकबा कम किया जा रहा है। मंच के मुताबिक, पिछले साल दो हजार से अधिक किसान धान नहीं बेच पाए थे।

 

किसानों ने पिछले कार्यकाल का बोनस और केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई अनुदान राशि देने की भी मांग की। मंच ने चेतावनी दी है कि धान खरीदी के दौरान किसानों को परेशानी हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

वहीं, एसडीएम सुब्रत प्रधान ने किसानों को परेशानी नहीं होने देने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पंजीयन पूरा होने के बाद नवंबर के पहले सप्ताह में सूची जारी होगी। त्रुटियों के निराकरण के लिए विशेष ग्राम सभाएं भी आयोजित की जाएंगी।

 

error: Content is protected !!