Home KORBA कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन कोरबा के जिला संयोजक बने तरुण राठौर, विपिन यादव सहसंयोजक...

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन कोरबा के जिला संयोजक बने तरुण राठौर, विपिन यादव सहसंयोजक नियुक्त

0
1

 

 

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के कोरबा जिला इकाई का संगठनात्मक चुनाव शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।

 

जिले के विभिन्न कर्मचारी-अधिकारी संगठनों के जिला अध्यक्षों की उपस्थिति में हुई बैठक में आपसी तालमेल और सहमति से तरुण राठौर को जिला संयोजक और विपिन यादव को सह-संयोजक चुना गया है।

 

चुनाव प्रक्रिया प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी की मौजूदगी में पूरी हुई। उन्होंने बताया कि चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। सभी संगठनों ने एकजुटता दिखाते हुए नई नियुक्तियों पर सहमति जताई है।

 

नवनियुक्त जिला संयोजक तरुण राठौर और सहसंयोजक विपिन यादव से अपेक्षा की जा रही है कि वे संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा जिले के सभी कर्मचारी-अधिकारी संगठनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर उनकी मांगों और समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

error: Content is protected !!