Acn18. Com.भारत विकास परिषद, कोरबा शाखा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कोरबा के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) तामेश्वर उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।इस अवसर पर उपस्थित छात्रों और नागरिकों को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि भारत दुनिया का गौरव है। हमारी संस्कृति, इतिहास और समृद्ध विरासत हमें विश्व में एक विशिष्ट पहचान दिलाती है। इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में देशभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और अपने देश के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करती हैं।
इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कोरबा जिले के विभिन्न स्कूलों से 100 से अधिक टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है। प्रतियोगिता को मुख्य रूप से दो वर्गों—जूनियर और सीनियर में विभाजित किया गया है।जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जूनियर और सीनियर वर्ग की विजेता टीमें आगामी प्रदेश स्तरीय (राज्य स्तरीय) ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित है।





