Home KORBA तालाब में मिली CAFआरक्षक दिलीप साहू की लाश मौत की गुत्थी सुलझी 

तालाब में मिली CAFआरक्षक दिलीप साहू की लाश मौत की गुत्थी सुलझी 

0
8

 

 

 

भरत सिंह चौहान कि रिपोर्ट

 

Screenshot 2026 10 22 09 23 52 58 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खम्हार खैया तालाब में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स में पदस्थ आरक्षक दिलीप साहू का शव मिलने के मामले में पुलिस जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, शव करीब तीन दिन पुराना होने की आशंका है। शव की बाहरी त्वचा भी खराब हो चुकी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल आरक्षक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

 

डभरा पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। मौत के पीछे दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण की आशंका को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

 

error: Content is protected !!