
छत्तीसगढ़ में संगीत की छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने और मंच देने के उद्देश्य से सप्तसुरम ट्रस्ट द्वारा राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता “तिनक धिन धा – द गोल्डन वॉइस ऑफ छत्तीसगढ़” का विशाल आयोजन किया जा रहा है। 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के गायकों के लिए आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
कार्यक्रम की तिथियाँ और स्थल
प्रतियोगिता का आयोजन तीन मुख्य चरणों में किया जाएगा:
ऑडिशन (कैरिओके ट्रैक):
दिनांक: 05 दिसंबर 2026 (शनिवार)
समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
स्थान: विमतारा हॉल, शंकर नगर, रायपुर (छ.ग.)
सेमी फाइनल (कैरिओके ट्रैक):
दिनांक: 09 जनवरी 2027 (शनिवार)
समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक
स्थान: विमतारा हॉल, शंकर नगर, रायपुर (छ.ग.)
ग्रैंड फिनाले (लाइव बैंड):
दिनांक: 15 जनवरी 2027 (शुक्रवार)
समय: शाम 5:00 बजे से
स्थान: एम.ए.आई.सी. ऑडिटोरियम (मैक ऑडिटोरियम), महाराजा अग्रसेन कॉलेज, समता कॉलोनी, रायपुर (छ.ग.)
विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार
प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद राशि, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे:
प्रथम पुरस्कार: ₹50,000/- + ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र
द्वितीय पुरस्कार: ₹25,000/- + ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र
तृतीय पुरस्कार: ₹15,000/- + ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र
शीर्ष 12 प्रतिभागी: प्रमाणपत्र, मोमेंटो और गिफ्ट हैम्पर
सभी प्रतिभागी: प्रत्येक प्रतिभागी को भाग लेने का प्रमाणपत्र और मोमेंटो दिया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि एवं सेलिब्रेटीज़
इस भव्य आयोजन की शोभा कई प्रमुख राजनेता, समाजसेवी और छत्तीसगढ़ी फिल्म व संगीत जगत की हस्तियाँ बढ़ाएँगी:
मुख्य अतिथि: श्री राजेश अग्रवाल (मंत्री – पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास, छ.ग. शासन, विधायक अंबिकापुर)
अध्यक्षता: श्री बृजमोहन अग्रवाल (सांसद, रायपुर)
मुख्य विशिष्ट अतिथि: श्री किरण सिंह देव (प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा / विधायक जगदलपुर, बस्तर)
विशेष अतिथि: श्रीमती मीनल चौबे (महापौर, नगर निगम रायपुर)
सेलिब्रेटी गेस्ट्स: श्री योगेश अग्रवाल, श्री गजेंद्र श्रीवास्तव, श्री ललित अग्रवाल, श्री दीपेश यादव, श्री लक्षित झांजी, मिस इशिका यादव, प्रो. डॉ. सुनील रमनानी, डॉ. कनक रमनानी व अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहेंगे।
पंजीकरण व संपर्क जानकारी
पंजीकरण शुल्क (Registration Fee): ₹1,150/-
आयु सीमा (Age Group): 15 वर्ष एवं उससे ऊपर
संपर्क नंबर: किसी भी प्रकार की जानकारी या पूछताछ के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें: 9827928289, 9871124737, 7887278659




