Home छत्तीसगढ़ कोयलांचल में धूमधाम से मना दशहरा: कोरिया कॉलरी के तालाब स्थित टापू...

कोयलांचल में धूमधाम से मना दशहरा: कोरिया कॉलरी के तालाब स्थित टापू पर हुआ रावण दहन, मंत्री जायसवाल रहे मौजूद

0
7

Acn18.com/बुराई पर अच्छाई और अहंकार पर सदाचार की विजय का प्रतीक विजयादशमी का पर्व कोयलांचल क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दशहरे के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी के कोरिया कॉलरी और डोमनहिल में रावण दहन कर सत्य और धर्म की जीत का संदेश दिया।

​तालाब के बीच बने टापू पर हुआ अनोखा रावण दहन
इस बार कोरिया कॉलरी में रावण दहन का नजारा बेहद खास रहा, जहां गहरे तालाब के बीचों-बीच बने टापू पर रावण के पुतले का दहन किया गया। वहीं डोमनहिल के खुले मैदान में भी पारंपरिक विधि-विधान से पुतला दहन हुआ। दोनों ही आयोजनों में हजारों की संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु उमड़े।

​”सोने से महल बन सकता है, चरित्र नहीं” — स्वास्थ्य मंत्री
इस अवसर पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई देते हुए कहा, “रावण के पास सोने की लंका और अपार शक्ति थी, लेकिन अहंकार और कुकर्मों ने उसका नाश कर दिया। भगवान श्रीराम ने वनवासी समुदाय और वानर सेना के सहयोग से उसका अंत किया। यह प्रसंग सिखाता है कि शक्ति और संपत्ति से बड़ा चरित्र होता है। सोने से महल तो बनाया जा सकता है, लेकिन चरित्र नहीं।”
​मंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि विजयादशमी पर हर व्यक्ति अपने भीतर की कम से कम एक बुराई को त्यागने का संकल्प ले, तभी सच्चे अर्थों में रावण दहन सार्थक होगा।

error: Content is protected !!