Home छत्तीसगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, 10 जुआरी गिरफ्तार; 16,300 रुपए...

पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, 10 जुआरी गिरफ्तार; 16,300 रुपए नकद जब

0
3

Acn18​बिलासपुर/ जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में सकरी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम जोंकी में चल रहे एक बड़े जुआ फड़ पर दबिश दी है। पुलिस ने मौके से 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ताश पत्ती और नगदी बरामद की है।

​ सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जोंकी में कुछ लोग छिपकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस को इसकी पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में एक टीम गठित कर त्वरित रूप से मौके पर घेराबंदी की गई।

पुलिस की इस छापामार कार्रवाई के दौरान फड़ पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से
​10 जुआरियों को पकड़कर
​52 पत्ती ताश और 16,300 रुपए नकद बरामद किए।
​गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ में लागू सख्त छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।
​पोर्टल न्यूज़

error: Content is protected !!