Acn18. Com.जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक में सड़क की बदहाली लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। ग्राम जेवरा में करीब एक किलोमीटर तक सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। कहीं पानी भरा है, तो कहीं कीचड़ के बीच से लोगों को गुजरना पड़ रहा है।ग्रामीणों का दावा है कि इस मार्ग से रोजाना हजारों लोग बलौदा और बिलासपुर की ओर आते-जाते हैं। गड्ढों के कारण कई राहगीर गिरकर घायल हो चुके हैं, जबकि दो-तीन लोगों के हाथ-पैर टूटने की बात भी सामने आई है।
ग्रामीणों का कहना है कि पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश का भी इस मार्ग से आना-जाना होता है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।अब सवाल यह है कि जब सड़क पर हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है, तो जिम्मेदार विभाग इसकी सुध कब लेगा? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा, या ग्रामीणों को जल्द राहत मिलेगी?





