Home Uncategorized बलौदा में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, फांसी लगाने का मामला

बलौदा में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, फांसी लगाने का मामला

0
4

Acn18. Com.जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत से इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान वार्ड क्रमांक 5 के देवार मोहल्ला निवासी राम नारायण देवार के रूप में हुई है।

 

जानकारी के मुताबिक, बीती रात राम नारायण देवार ने कथित तौर पर फांसी लगा ली, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

 

पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, व्यक्ति के इस कदम के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

 

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के संबंध में अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी।

error: Content is protected !!