Acn18. Com.कोरबा के बालकोनगर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 14 हजार 700 रुपये नगद, 7 वाहन, 7 मोबाइल फोन और ताश की पत्तियां जब्त की हैं।
मामला ग्राम फुटहामुड़ा स्थित पिकनिक स्पॉट का है, जहां 14 अक्टूबर को ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर बालकोनगर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर 8 आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में विजय कुमार वर्मा, हसीम कुरैशी, देवेंद्र साहनी, उज्ज्वल विश्वास, धनीराम, रहीस कुरैशी, आरिफ खान और सूरजमल देवांगन शामिल हैं।
मौके से 14 हजार 700 रुपये नगद, 7 वाहन, 7 मोबाइल फोन, 52 पत्ती ताश और जुआ खेलने में इस्तेमाल की गई अन्य सामग्री जब्त की गई है।
मामले में अपराध क्रमांक 614/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) में कार्रवाई की गई है। कोरबा पुलिस ने लोगों से जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है।





