Acn18. Com.चिरमिरी में माता रानी की भक्ति और गरबा का शानदार रंग देखने को मिला, जहां छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल अपनी पत्नी कांति जायसवाल के साथ गरबा करते नजर आए। मौका था चिरमिरी के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित भव्य पंखिड़ा गरबा कार्यक्रम का।
चिरमिरी के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित पंखिड़ा कार्यक्रम में उस वक्त उत्साह और बढ़ गया, जब स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने खुद ढोल की थाप पर हाथ आजमाया। मंत्री की ढोल की थाप पर उनकी पत्नी कांति जायसवाल भी गरबा करती नजर आईं।पति-पत्नी की इस खूबसूरत जुगलबंदी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। पूरा माहौल माता रानी की भक्ति, संगीत और गरबा के उत्साह से सराबोर नजर आया।
स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल भी अपनी पत्नी के साथ भक्ति के रंग में रंगे दिखाई दिए। राजनीति और व्यस्त दिनचर्या से इतर मंत्री का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना।





