Acn18. Com. जांजगीर-चांपा भरत सिंह चौहान
जांजगीर-चांपा में नहर का पानी नहीं मिलने से किसानों की धान की फसल सूखने की कगार पर है। नवागढ़ ब्लॉक के टेल एरिया में पांच गांवों के किसान फसल बचाने के लिए परेशान हैं। अपनी समस्या लेकर किसान कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे और खेतों तक पानी पहुंचाने की मांग की।
गोधना, कुरियारी और कुकदा सहित क्षेत्र के किसानों का कहना है कि नहर का पानी खेतों तक नहीं पहुंच रहा है। फसल बचाने के लिए किसान रात-रात भर जागकर पानी की व्यवस्था करने में जुटे हैं, लेकिन पर्याप्त पानी नहीं मिलने से उनकी चिंता बढ़ती जा रही है।
किसानों ने भाजपा नेताओं के साथ जनदर्शन में पहुंचकर प्रशासन से तत्काल पानी उपलब्ध कराने और नहर का पानी रोकने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
वहीं, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कौशिक ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर खेतों तक पानी नहीं पहुंचा, तो किसानों के साथ आंदोलन किया जाएगा।
अब सवाल है कि प्रशासन कब जागेगा और किसानों की महीनों की मेहनत से तैयार हो रही धान की फसल को बचाने के लिए कब कदम उठाएगा?





