Home KORBA कोरबा में जेल की जगह अस्पताल में आराम! रेप का आरोपी मोबाइल...

कोरबा में जेल की जगह अस्पताल में आराम! रेप का आरोपी मोबाइल चलाता और गुटखा खाता दिखा, बगल में पुलिसकर्मी भी बेफिक्र!

0
7

Acn18. Com.छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी मोबाइल चलाते और गुटखा खाते नजर आ रहा है। हैरानी की बात ये है कि आरोपी के बगल वाले बेड पर ड्यूटी में तैनात दो पुलिस आरक्षक भी आराम करते दिखाई दे रहे हैं। अब पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।पूरा मामला सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र का है। आरोपी पवन महतो के खिलाफ एक महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने 10 अक्टूबर को आरोपी को पकड़ा था। मेडिकल जांच के दौरान तबीयत खराब होने की बात कहने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।आरोपी फिलहाल स्पेशल वार्ड में भर्ती है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा कि जांच में आरक्षकों की लापरवाही सामने आई, तो एसपी के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल, वीडियो ने अस्पताल में आरोपी की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

error: Content is protected !!