Home KORBA बालको नगर अग्रवाल सभा ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर आयोजित किया भव्य...

बालको नगर अग्रवाल सभा ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर आयोजित किया भव्य सांस्कृतिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह

0
4

IMG 20261011 WA0094 IMG 20261011 WA0098 IMG 20261011 WA0096 IMG 20261011 WA0095 IMG 20261011 WA0097

*​बालको नगर।* बालको नगर अग्रवाल सभा द्वारा साईं मंगलम परिसर में महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया।

​कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों की आकर्षक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और मनमोहक स्वागत नृत्य से हुआ, जिसने उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में समां बांध दिया।

​समारोह के दौरान अग्रवाल समाज के मेधावी बच्चों और पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के इन होनहारों को मंचासीन अतिथियों के कर-कमलों से पुरस्कार प्रदान किए गए।

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील जैन जी, विशिष्ट अतिथि सुमेर डालमिया जी एवं शिव अग्रवाल जी उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता बालको नगर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष हितानंद अग्रवाल जी ने की।

​अपने प्रेरक उद्बोधन में मुख्य अतिथि सुनील जैन जी ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों एवं अग्रवाल समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। वहीं अध्यक्ष हितानंद अग्रवाल जी ने अपने संबोधन में समाज की समृद्ध संस्कृति, मूल्यों और परंपराओं को संजोकर रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

​कार्यक्रम का सफल संयुक्त मंच संचालन सभा के सचिव नीतीश डालमिया जी एवं कोषाध्यक्ष ऋषी अग्रवाल ने किया । समारोह को सफल बनाने में निधि अग्रवाल जी, पारुल अग्रवाल जी, ममता अग्रवाल जी और मीनाक्षी अग्रवाल जी का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!