Acn18. Com.बिलासपुर में दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत कुल 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो स्थायी वारंटी भी शामिल हैं, जो लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।
त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए तोरवा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने थाना क्षेत्र में फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ की। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं सहित कुल 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें दो स्थायी वारंटी भी शामिल हैं।
गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। दुर्गा पूजा से पहले पुलिस की इस कार्रवाई को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।





