Home छत्तीसगढ़ नवागढ़ में कांग्रेस का काला दिवस, राहुल-प्रियंका पर पुलिस कार्रवाई का विरोध,...

नवागढ़ में कांग्रेस का काला दिवस, राहुल-प्रियंका पर पुलिस कार्रवाई का विरोध, काले कपड़े पहनकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी, केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

0
7

Acn18. Com.भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने काला दिवस मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

नवागढ़ के राछाभांठा चौक में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने माथे पर काली पट्टी बांधकर अपना आक्रोश जताया।

 

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। पार्टी का कहना है कि दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ पुलिस की कथित धक्का-मुक्की और मारपीट लोकतंत्र के खिलाफ है।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष चुनाव की मांग भी उठाई। इस विरोध प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।

error: Content is protected !!