Home छत्तीसगढ़ बीच सत्र में स्कूल ड्रेस बदलने से पालकों में नाराजगी, बढ़ा आर्थिक...

बीच सत्र में स्कूल ड्रेस बदलने से पालकों में नाराजगी, बढ़ा आर्थिक बोझ, शिवरीनारायण के ट्रिनिटी कान्वेंट स्कूल का मामला, BEO ने दिए जांच के निर्देश. Video

0
3

Acn18. Com.भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित ट्रिनिटी कान्वेंट स्कूल में बीच सत्र में स्कूल ड्रेस बदलने का मामला सामने आया है। ड्रेस बदलने के फैसले से पालकों में नाराजगी है और उन्होंने अतिरिक्त आर्थिक बोझ को लेकर सवाल उठाए हैं।

पालकों का कहना है कि जब पुरानी ड्रेस अभी उपयोग करने योग्य है, तो बीच सत्र में नई ड्रेस खरीदने की जरूरत क्यों पड़ रही है? उनका कहना है कि ड्रेस बदलनी ही थी, तो नए शिक्षण सत्र की शुरुआत में बदलाव किया जाना चाहिए था।

 

 

मामले को लेकर मीडिया की टीम ने स्कूल पहुंचकर प्रबंधन का पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन प्रबंधन ने बाइट देने से इनकार कर दिया।

वहीं, मामले की जानकारी मिलने पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ए.के. पाटले ने जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

 

अब जांच में यह स्पष्ट होगा कि ड्रेस बदलने का फैसला किन परिस्थितियों में लिया गया और नियमों का पालन हुआ या नहीं। फिलहाल पालकों को शिक्षा विभाग की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।

 

 

error: Content is protected !!