Home Uncategorized बेटी की मौत का बदला लेने पेट्रोल पंप जलाने की कोशिश, आरोपी...

बेटी की मौत का बदला लेने पेट्रोल पंप जलाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

0
10

Acn18. Com. धमतरी जिले के मगरलोड में पेट्रोल पंप को आग लगाकर उड़ाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी जीवन निषाद को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महानदी में आई बाढ़ में अपनी 14 वर्षीय बेटी को खोने के बाद आरोपी पेट्रोल पंप को इसके लिए जिम्मेदार मान रहा था।

 

वीओ – जानकारी के मुताबिक, 24 से 27 सितंबर के बीच महानदी में आई बाढ़ के दौरान जीवन निषाद की 14 वर्षीय बेटी तराना निषाद बह गई थी। बताया जा रहा है कि जिस जगह बच्ची बाढ़ की चपेट में आई थी, वह पेट्रोल पंप के पास ही स्थित है।

 

बेटी को खोने के बाद आरोपी जीवन निषाद पेट्रोल पंप को उसकी मौत का कारण मानने लगा। इसी गुस्से में उसने पेट्रोल पंप को आग लगाकर उड़ाने की कोशिश की।

 

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

फिलहाल, इस मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!