Home छत्तीसगढ़ जवाहर नवोदय विद्यालय में आउटसोर्स कर्मचारियों का धरना, सहायक प्राचार्य पर प्रताड़ना...

जवाहर नवोदय विद्यालय में आउटसोर्स कर्मचारियों का धरना, सहायक प्राचार्य पर प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप. Video

0
9

Acn18. Com. भरत सिंह चौहान जांजगीर चाम्पा

सक्ती जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा में आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने सहायक प्राचार्य पर प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है और मनमाने तरीके से काम कराने के साथ मानसिक दबाव भी बनाया जाता है। कर्मचारियों ने मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने का भी आरोप लगाया है।

कर्मचारियों का कहना है कि इन शिकायतों को पहले भी जिम्मेदार अधिकारियों के सामने रखा गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद सभी आउटसोर्स कर्मचारी लामबंद होकर धरने पर बैठ गए।

कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक पूरे मामले की जांच नहीं होती और उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

अब नजर प्रबंधन और प्रशासन पर है कि कर्मचारियों के आरोपों पर क्या कार्रवाई की जाती है।

error: Content is protected !!