Acn18. Com. भरत सिंह चौहान जांजगीर चाम्पा
जांजगीर-चांपा में इस बार दुर्गा उत्सव बेहद भव्य और आकर्षक होने वाला है। जांजगीर-नैला में अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम की तर्ज पर विशाल दुर्गा पंडाल तैयार किया जा रहा है।करीब 2 एकड़ में बन रहे इस भव्य पंडाल में महलनुमा सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगी। यहां 32 फीट ऊंची माता रानी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पंडाल को खास और आकर्षक बनाने के लिए जयपुर से विशेषज्ञों को बुलाया जा रहा है, जो विशेष लाइटिंग और सजावट तैयार करेंगे।श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। व्यवस्था संभालने के लिए 200 से ज्यादा वॉलिंटियर तैनात रहेंगे। इसके साथ ही चलित थाना और पुलिस बल की व्यवस्था भी प्रस्तावित है।
वहीं बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए करीब 20 निशुल्क ऑटो उपलब्ध कराने की तैयारी है। यानी इस बार जांजगीर-नैला का दुर्गा पंडाल अपनी भव्यता के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए भी खास नजर आएगा।





