Acn18. Com.शाजी थॉमस.कोरबा के दीपका एसईसीएल कोयला खदान क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आउटसोर्सिंग कंपनी कलिंगा के भारी वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 2 करोड़ रुपये कीमत का डंपर देखते ही देखते जलकर पूरी तरह खाक हो गया।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वाहन में आग लगने की वजह इलेक्ट्रिकल सिस्टम में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इंजन के पास से अचानक चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। खदान में मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण काबू पाना मुश्किल हो गया।हादसे के दौरान सबसे राहत की बात यह रही कि चालक ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग लगने की घटना के बाद खदान क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।





