Home Uncategorized जांजगीर में राहवीर, पुलिस बूथ मितान और महिला कमांडो का सम्मान, जनसुरक्षा...

जांजगीर में राहवीर, पुलिस बूथ मितान और महिला कमांडो का सम्मान, जनसुरक्षा में योगदान के लिए पुलिस ने बढ़ाया हौसला, बेहतर समन्वय पर जोर

0
3

Acn18. Com.भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय के साथ जनसुरक्षा और अपराध नियंत्रण में सहयोग करने वाले राहवीर, पुलिस बूथ मितान और महिला कमांडो को सम्मानित किया गया। जांजगीर के ड्रीम पॉइंट होटल में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने इन सभी का सम्मान किया।

सम्मान समारोह में जिले के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला कमांडो शामिल हुईं। गांवों में सुरक्षा, जनजागरूकता और पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करने में महिला कमांडो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

वहीं राहवीर और पुलिस बूथ मितान के माध्यम से आम लोगों को पुलिस से जोड़ने और जरूरत के समय पुलिस तक सूचना पहुंचाने में मदद मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी सम्मानित सदस्यों के योगदान की सराहना की और कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को और मजबूत किया जा सकता है।

सम्मान समारोह में महिला कमांडो और अन्य सहयोगियों को उनके कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया गया। पुलिस ने भविष्य में भी इसी तरह जनभागीदारी के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बात कही।

 

error: Content is protected !!