Home Uncategorized चांपा में 11 केवी लाइन की चपेट में आए पति-पत्नी, पति की...

चांपा में 11 केवी लाइन की चपेट में आए पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक; निर्माण स्थल की सुरक्षा पर उठे सवाल

0
4

Acn18. Com. भरत सिंह चौहान जांजगीर चाम्पा जांजगीर-चांपा जिले के चांपा में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे पति-पत्नी 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में पति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना मंगलवार दोपहर करीब 2 बजकर 20 मिनट की है। चांपा थाना चौक के पास महुदा निवासी 50 वर्षीय रामनाथ अपनी 45 वर्षीय पत्नी लता कर्ष के साथ निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में दोनों आ गए।

करंट लगने से रामनाथ सड़क पर गिर पड़े, जबकि उनकी पत्नी लता गंभीर रूप से झुलस गईं। आसपास के लोगों ने दोनों को तत्काल शासकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रामनाथ को मृत घोषित कर दिया। वहीं लता का इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। निर्माण स्थल की सुरक्षा और सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हादसे की जिम्मेदारी किसकी है, यह पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगा।

 

error: Content is protected !!