Home Uncategorized धमतरी राइस मिल में खूनी हमला, इलाज के दौरान युवती की मौत,मजदूर...

धमतरी राइस मिल में खूनी हमला, इलाज के दौरान युवती की मौत,मजदूर युवक ने चाकू से किया था जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

0
5

Acn18. Com.धमतरी के कुरुद स्थित बालाजी राइस मिल में चाकू से हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। हमले में गंभीर रूप से घायल युवती की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना के बाद राइस मिलों में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।दरअसल, कुरुद के बालाजी राइस मिल में एक मजदूर युवक ने युवती पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत नाजुक होने के चलते इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया.घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, राइस मिल में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। आखिर मिल परिसर में चाकू लेकर हमला कैसे हुआ और सुरक्षा व्यवस्था कहां थी, इसे लेकर कई सवाल सामने आ रहे हैं।इधर, मामले में पुलिस ने आरोपी मजदूर युवक को गिरफ्तार कर लिया है और अब घटना के कारणों और पूरे विवाद की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!