Home Uncategorized धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर कांग्रेस का हल्लाबोल, नहर नाका चौक...

धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर कांग्रेस का हल्लाबोल, नहर नाका चौक पर हाइवा रोककर किया प्रदर्शन, खनिज अधिकारी को बुलाने पर अड़े

0
7

Acn18. Com.धमतरी में अवैध रेत परिवहन के आरोप को लेकर देर रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। नहर नाका चौक पर रेत से भरे कई हाइवा वाहनों को रोककर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इन हाइवा वाहनों में बिना रॉयल्टी के रेत का परिवहन किया जा रहा था। वाहनों को रोकने के बाद कार्यकर्ता हाइवा के सामने खड़े हो गए और मौके पर खनिज विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे।

कांग्रेसियों ने साफ कहा कि जब तक खनिज अधिकारी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच नहीं करते, तब तक रेत से भरे वाहनों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इस दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन पर भी सवाल उठाए। अब देखना होगा कि खनिज विभाग की जांच में इन वाहनों के दस्तावेज और रॉयल्टी को लेकर क्या स्थिति सामने आती है।

error: Content is protected !!