Acn18. Com. जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान
जांजगीर-चांपा जिले के चांपा से इस वक्त की बड़ी खबर है। तिरुपति मोटर्स में पिछले 8 वर्षों से काम कर रहे 30 वर्षीय कर्मचारी शिवराम धीवर की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में आक्रोश है और वे मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि 2 अक्टूबर को शिवराम को तिरुपति मोटर्स की ओर से काम के सिलसिले में रायपुर भेजा गया था। वहां कार्य के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।शिवराम तिरुपति मोटर्स में फिटर-वेल्डर के रूप में काम करता था और पिछले करीब 8 वर्षों से कंपनी से जुड़ा था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सबसे बड़ी चिंता यह है कि मृतक के महज चार महीने के मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया।
इधर, बड़ी संख्या में परिजन तिरुपति मोटर्स के सामने पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे हैं। परिजनों ने उचित मुआवजा देने के साथ ही हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।





