Home Uncategorized सिरियागढ़ में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव स्थगित, निर्वाचन से पहले अधिकारी...

सिरियागढ़ में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव स्थगित, निर्वाचन से पहले अधिकारी की तबीयत बिगड़ी, नई तारीख का अब इंतजार. Video

0
5

Acn18. Com.सक्ति जांजगीर चाम्पा

सक्ती जिले के डभरा जनपद क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। ग्राम पंचायत सिरियागढ़ की सरपंच मनीषा राज चौहान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव की निर्वाचन प्रक्रिया अचानक स्थगित कर दी गई। निर्वाचन की प्रक्रिया आज 1 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे पंचायत भवन में होनी थी।

अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर डभरा पुलिस की टीम भी मौके पर तैनात थी। लेकिन निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही निर्वाचन अधिकारी की अचानक तबीयत खराब होने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया।

दरअसल, एसडीएम डभरा विनय कुमार कश्यप ने 21 सितंबर 2026 को सरपंच मनीषा राज चौहान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सम्मिलन की सूचना जारी की थी। इसके बाद 1 अक्टूबर को निर्वाचन की तारीख तय की गई थी।

हालांकि, अधिकारी की तबीयत खराब होने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है। अब अविश्वास प्रस्ताव पर निर्वाचन की नई तारीख कब तय होगी, इसे लेकर प्रशासन के अगले आदेश का इंतजार है।

फिलहाल प्रक्रिया स्थगित होने के बाद सिरियागढ़ पंचायत में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है और सभी की नजर प्रशासन के अगले आदेश पर है।

error: Content is protected !!