Home Uncategorized परसापाली पंचायत में 6.67 लाख के कथित गबन का आरोप,जांच रिपोर्ट के...

परसापाली पंचायत में 6.67 लाख के कथित गबन का आरोप,जांच रिपोर्ट के बाद भी कार्रवाई नहीं, कलेक्टर से लगाई गुहार. Video

0
6

Acn18. Com.जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान 

जांजगीर-चांपा के बम्हनीडीह जनपद पंचायत अंतर्गत परसापाली पंचायत में कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद जांच तो हुई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से पंचायत प्रतिनिधियों में नाराजगी है।

परसापाली के उपसरपंच और पंचों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा और सरपंच-सचिव पर कार्रवाई की मांग की।

पंचायत प्रतिनिधियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन समेत जनपद और जिला पंचायत में शिकायत के बाद जांच टीम ने करीब तीन महीने पहले रिपोर्ट सौंपी थी।

आरोप है कि 15वें वित्त, मनरेगा और अन्य मदों की राशि से बिना ग्राम सभा प्रस्ताव के काम कराए बिना ही भुगतान और राशि का आहरण किया गया।

शिकायतकर्ताओं का दावा है कि जांच में सरपंच श्याम बाबू कर्ष और सचिव से जुड़े मामले में 6 लाख 67 हजार 500 रुपये की कथित गड़बड़ी सामने आई है।

अब पंचायत प्रतिनिधि जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

error: Content is protected !!