Home छत्तीसगढ़ खेत में मिली नवजात बच्ची, रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने बचाया,...

खेत में मिली नवजात बच्ची, रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने बचाया, सड़क से 500 मीटर अंदर लावारिस मिली मासूम, मां की तलाश में जुटी पुलिस

0
7

Acn18.Com.अंबिकापुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरिमा थाना क्षेत्र में सड़क से करीब 500 मीटर अंदर खेत में एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली। सुबह बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे खेत से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने खेत की तरफ से नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनी। आवाज का पीछा करते हुए ग्रामीण करीब 500 मीटर अंदर खेत में पहुंचे, जहां नवजात बच्ची अकेली पड़ी मिली।

ग्रामीणों ने तत्काल बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरिमा पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद 112 वाहन की मदद से नवजात को जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया।

फिलहाल बच्ची की हालत और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी अस्पताल की निगरानी में है। वहीं, नवजात को खेत में छोड़कर फरार हुई मां की तलाश में दरिमा पुलिस जुट गई है।

पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ के साथ मामले की जांच कर रही है। बच्ची को खेत में छोड़ने के पीछे क्या वजह थी, इसका पता पुलिस की जांच के बाद ही चल सकेगा।

error: Content is protected !!