Home Uncategorized सक्ती की सड़कों पर गड्ढों का जाल, जलभराव से बढ़ी मुसीबत,33 किमी...

सक्ती की सड़कों पर गड्ढों का जाल, जलभराव से बढ़ी मुसीबत,33 किमी मार्ग बदहाल, शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार. Video

0
4

Acn18. Com.सक्ती भरत सिंह चौहान

सक्ती जिला मुख्यालय और आसपास के ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली मुख्य सड़कें इन दिनों बदहाली की मार झेल रही हैं। बारिश के चलते कई जगह जलभराव और बड़े-बड़े गड्ढों ने राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है।

ग्राम हरेठी में पापा ढाबा और संस्कार पब्लिक स्कूल के पास मुख्य सड़क पर पानी भरा हुआ है। वहीं जिंदलवर्ड स्कूल के पास भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सक्ती से टुंडरी मार्ग की हालत को लेकर सक्ती निवासी विमल कुमार अग्रवाल ने लोक निर्माण मंत्री अरुण साव को लिखित शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के मुताबिक करीब 33 किलोमीटर लंबे सक्ती-टुंडरी मार्ग पर ग्राम कर्रापाली में लगभग आधा किलोमीटर सड़क बेहद खराब है। यहां तीन से चार फीट तक गहरे गड्ढे होने का दावा किया गया है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है।

शिकायतकर्ता ने सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराने, अधूरे निर्माण को पूरा करने, खराब हिस्सों की मरम्मत और जलभराव वाले स्थानों पर पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग कब तक इस बदहाल सड़क की सुध लेता है।

error: Content is protected !!