रीवा में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का संभाग स्तरीय विशाल प्रशिक्षण महासम्मेलन आनंदम पैलेस में आयोजित किया गया। सम्मेलन में रीवा संभाग के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।कार्यक्रम में संगठन के राज्य, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों ने किसानों को संगठन की कार्यप्रणाली, किसान हितों से जुड़े मुद्दों और अधिकारों के प्रति जागरूकता को लेकर प्रशिक्षण दिया।महासम्मेलन को राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह और मीडिया प्रभारी आनंद सिंह ने संबोधित किया।इस दौरान किसानों को अपनी समस्याओं को संगठित तरीके से उठाने, संगठन को मजबूत करने और किसान हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने की जानकारी दी गई।
सम्मेलन में किसानों की विभिन्न समस्याओं, संगठन की आगामी रणनीति और किसान हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी ने इस आयोजन को व्यापक स्वरूप दिया।





