Acn18. Com.बिलासपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज सुबह सिम्स अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मंत्री अचानक अस्पताल पहुंचे और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया।
सुबह-सुबह स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सिम्स पहुंचे। मंत्री ने अस्पताल के कैजुअल्टी, लेबर सहित अलग-अलग वार्डों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर इलाज, दवाइयों, जांच और अस्पताल में मिल रही अन्य सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया।
मंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसे लेकर अधिकारियों से जानकारी ली।
वहीं, स्वास्थ्य मंत्री ने सिम्स के डीन और अधीक्षक से भी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
स्वास्थ्य मंत्री के अचानक निरीक्षण से अस्पताल प्रबंधन में भी हलचल देखने को मिली। अब देखना होगा कि निरीक्षण के बाद सिम्स की व्यवस्थाओं में क्या बदलाव नजर आते हैं।





