Home Uncategorized अमोदा में अवैध महुआ शराब बिक्री की शिकायत, ग्रामीण महिलाओं ने खोला...

अमोदा में अवैध महुआ शराब बिक्री की शिकायत, ग्रामीण महिलाओं ने खोला मोर्चा, कलेक्टर-एसपी से कार्रवाई की मांग, जांच के बाद सामने आएगी हकीकत

0
7

Acn18. Com. भरत सिंह चौहान जांजगीर चाम्पा 

जांजगीर-चांपा जिले के अमोदा गांव में कथित अवैध महुआ शराब की बिक्री को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर शराब बिक्री पर रोक लगाने और मामले की जांच की मांग की है।

ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि अमोदा गांव में पिछले 10 से 15 वर्षों से महुआ शराब बनाकर बेची जा रही है। शिकायत में कुछ लोगों के नामों का उल्लेख करते हुए महिलाओं ने दिनदहाड़े और घूम-घूमकर शराब बेचने का आरोप लगाया है।

महिलाओं का कहना है कि शराब बिक्री के कारण गांव में नशे का प्रभाव बढ़ रहा है और आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। वहीं मंदिर और सार्वजनिक रास्तों के आसपास शराबखोरी से लोगों को परेशानी होने का भी दावा किया गया है।

महिलाओं ने प्रशासन से शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर, आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने और गांव में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।

अब प्रशासन और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि अमोदा में अवैध शराब बिक्री के आरोपों में कितनी सच्चाई है और मामले में क्या कार्रवाई होती है।

 

error: Content is protected !!