Acn18. Com.कोरबा के ग्राम पाली पढ़निया में देर रात एक दुर्लभ भारतीय पैंगोलिन अचानक घर के आंगन में पहुंच गया। पैंगोलिन को देखकर परिवार ने उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दी।रात करीब 12:30 बजे रामरतन सिंह कंवर के घर के आंगन में पैंगोलिन विचरण करता दिखाई दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग के निर्देश पर नोवा नेचर के जितेंद्र सारथी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।टीम ने सावधानीपूर्वक पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस दौरान वन्यजीव को किसी तरह की चोट न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा गया। विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद पैंगोलिन को उसके प्राकृतिक रहवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।ग्रामीणों की जागरूकता से इस दुर्लभ वन्यजीव की जान बच सकी। रेस्क्यू में निखिल कंवर, गजेंद्र कंवर, मनीष, रामरतन, सत्यम और सुशील कंवर ने भी सहयोग किया।वन विभाग ने अपील की है कि घर या गांव के आसपास वन्यजीव दिखे तो उसे पकड़ने या छेड़ने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें। भारतीय पैंगोलिन संरक्षित वन्यजीव है और इसके शिकार या अवैध व्यापार पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।





